गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान के सदस्य कवि सुरेश शुक्ल 'नवीन' की असामायिक मृत्यु हो गई है। जिससे सभी कवियों में शोक फैल गया। बुधवार को डाक बंगला अमेठी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि स्व. सुरेश शुक्ल नवीन साहित्य जगत में सदैव अमर रहेंगे। सभा की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि हमने सुमधुर गीतकार खो दिया है। रामेश्वर सिंह निरास, गुलाम मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी, डॉ. केशरी शुक्ल, राजकुमारी संसृति, जगदम्बा तिवारी मधुर, समीर मिश्रआदि ने साथी कवि के निधन पर गहरे शोक का इजहार किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत कवि की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...