हमीरपुर, मई 27 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के इंगोहटा में आस्था का केंद्र हिम्मत बाबा समाधि स्थल पर चल रहे महायज्ञ के रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विष्णु महायज्ञ में तीसरे दिन उमड़ी आस्थावानों की भीड़कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षाधिकारी कामता विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड प्रधानाचार्य राम सहोदर विश्वकर्मा ने दीप जलाकर किया। संचालन सुरेश भदौरिया ने किया। सम्मेलन में कवियों ने जीवन के यथार्थ, मानवता, अध्यात्म और समसामयिक विषयों पर बेहतरीन रचनाएं पेश की। कवि प्रकाशचंद्र सक्सेना, उमेश सोनी, कवि धर्मेन्द्र सिंह, हरीराम गुप्ता, कैलाश सोनी, श्रीनारायण तिवारी, प्रदीप दिबुलिया (चरखारी), हास्य कवि दिनेश दुबे, हास्य कवि संजय जैन ...