सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- मनीष झा सीतामढ़ी। देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों के दल ने रविवार को जगत जननी माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम एवं पंथ पाकर धाम का दर्शन-पूजन कर मिथिला की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। डॉ. भावना के नेतृत्व में पहुंचे 16 कवियों का सीता संवाद आध्यात्मिक एवं साहित्यिक यात्रा के निदेशक आग्नेय कुमार ने पंचतीर्थ दर्शन पुस्तिका भेंट कर स्वागत किया।

पंचतीर्थों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व इस अवसर पर साहित्यकार विमल कुमार परिमल ने कवियों को सीता जन्मभूमि के पंचतीर्थों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पंथ पाकर धाम की महत्ता बताते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम का मिलन इसी स्थल पर हुआ था। परशुराम का क्रोध यहीं शांत हुआ और दोनों महापुरुष अपने...