आजमगढ़, अप्रैल 25 -- आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के भागवत गांव में शुक्रवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने ओजपूर्ण, भावपूर्ण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माहौल इतना जीवंत रहा कि देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट और वाह-वाह की गूंज रही। गोरखपुर से आए भूषण त्यागी, बिहार से नागेश शांडिल्य, देवरिया से बादशाह प्रेमी ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनके शब्दों में जहां ओज और राष्ट्रभावना थी, वहीं सामाजिक विसंगतियों पर तीखा प्रहार भी सुनने को मिला।महिला कवयित्रियों ने भी मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। देवरिया से गुनगुन गुप्ता, लखनऊ से अंकिता शुक्ला, अयोध्या से रुचि दुबे ने महिला सुरक्षा, समाज में नारी की स्थिति और समकालीन विषयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.