जौनपुर, मई 10 -- बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र के कटवार स्थित संग्राम सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयन्ती धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर शनिवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी रचना के माध्यम से समां बांध दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि गर्व की बात है कि इस ग्रामीण क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयन्ती मनायी जा रही है। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने वाले गंगा सिंह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अपनी कविता 'स्वाभिमान का मान बचा है राणा की तलवारों से' के माध्यम से लोगों की वाहवाही लूटी। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग विशिष्ठ अतिथि सुमति श्रीवास्तव ने कहा कि राणा प्रताप के जीवन से लोगों को कुछ सीखने की जरूरत है। का...