चंदौली, मार्च 22 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़गावां गांव में रविवार को जलालुद्दीन के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में साहित्यिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र के कवि एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को देर तक मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम का संयोजन कलाम बनारसी ने किया।समारोह की शुरुआत आपसी भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ हुई। इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकार और प्रेम-भाईचारे से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि संतोष कुमार सिंह 'धूर्त' ने अपनी कविता "हालत बिगड़ रहा है शुरू से." के माध्यम से वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर कटाक्ष किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। वहीं बंधु पाल 'बंधु' ने "घर वाली प्रधान हो गईल" कविता सुनाकर लोगों को ठहाके लगा...