मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब चैम्बर की एक पारिवारिक सभा शुभ आरम्भ - 2026 का आयोजन भोपा रोड स्थित एस डी डिग्री कालेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रवादी कवियत्री अनामिका जैन अम्बर एवं कवि सौरभ जैन सुमन रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरेन्द्र मलिक, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. नितिन अग्रवाल व व्यापारी नेता संजय मित्तल रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रोताओं की उपास्थिति में कवियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सौरभ जैन की कविता तिहाड़ के आतंकवादी, गर्व था भारत-भूमि को के महावीर की माता हूँ तथा महाराणा प्रताप व हाडा रानी की गाथा जैसी कविताओं ने उपस्थित जनसमूह को जोश से भर दिया। वहीं जब अनामिका जैन अम्बर मंच पर आई तो...