गाज़ियाबाद, जून 10 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कविनगर रामलीला मैदान में अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद्र तोमर ने जीडीए उपाध्यक्ष से की। जांच के दौरान जीडीए ने शिकायत सही पाई। अब इस मामले में बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने अवैध तरीके से बनाए भवन पर ताला लगाकर कब्जा ले लिया है। कविनगर का रामलीला मैदान जीडीए की संपत्ति है, जिसे रामलीला आयोजन के लिए रामलीला समिति को निशुल्क आवंटित किया जाता है। 15 मई को पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद्र तोमर ने जीडीए वीसी से शिकायत कर रामलीला प्रबंध समिति को अवैध बताते हुए निर्मित रामलीला मंच (स्टेज) पर पीछे तोड़फोड़ कर आडिटोरियम बनाकर उसमें कार्यक्रम कर अवैध उगाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन कार्यक्रम की आयोजकों को कोई रसीद नहीं दी जाती है। साथ ही कार्यक्रम की जीडीए से ...