नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली। साहित्य अकादमी के सभागार में गुरुवार को कई वरिष्ठ साहित्यकारों और रचनाकारों की मौजूदगी में विख्यात कवि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी के कविता संग्रह 'कवि के मन से' का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया ने की। इस अवसर पर प्रसिद्ध रचनाकार बालस्वरूप राही, प्रताप सहगल, डॉ. ओम निश्चल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रहमान मुसव्विर समेत कई कवि और लेखक उपस्थित रहे।

कविता संग्रह की महत्वपूर्णता डॉ. ओम निश्चल ने कहा कि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी साहित्य के प्रति समर्पित एक समर्थ रचनाकार हैं और ऐसे समृद्ध रचनाकार की दो कृतियों के मध्य लंबा अंतराल हो जाना काफी अखरता है। संग्रह की अनेक कविताओं की विवेचना करते हुए उन्होंने संग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वहीं, वरिष्ठ साहित्यकार प्रत...