देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में बुधवार को युवा रचनाकार डॉ नवनीत सिंह के कविता संग्रह पानी के अभिलेख का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि राजेश सकलानी और लोकेश नवानी ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि काव्य संग्रह का मुख्य शीर्षक पानी के अभिलेख है। इसमें सृष्टि के प्रमुख तत्व पानी के विभिन्न रूप व अर्थ प्रमुख रुप से उद्घाटित हुए हैं। रचनाकार नवनीत ने कविताओं के माध्यम से एक तरह से सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण चेतना जागृत करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम का संचालन मोहित नेगी ने किया। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी ने वक्ता अतिथियों और सभागार में उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ डीके पांडे, संग्रहालय सलाहकार डॉ लालता प्रसाद, शोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.