अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। देहरादून के परेड ग्राउंड में लगे राष्ट्रीय मेले में साहित्यकार डॉ. माया गोला के पांचवे कविता संग्रह का लोकार्पण हुआ। इस दौरान उन्होंने कविताओं का पाठ भी किया। बताया कि यह कविता संग्रह न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन से प्रकाशित हुआ है। कविता संग्रह में जीवन, प्रेम प्रकृति, ब्रह्मांड, धरती, भारत, आदमी, ईश्वर, जाति, धर्म, पूंजी और राष्ट्र जैसे विषय शामिल हैं। यहां जितेन ठाकुर, गंभीर सिंह पालनी, धनेश दत्त पांडे, मुकेश नौटियाल, शशि भूषण बडोनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...