मधेपुरा, दिसम्बर 27 -- मधेपरा। मधेपुरा की शिवानी कुमारी ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 के कविता लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त कर मधेपरा का सम्मान बढ़ाया। यह उत्सव मधुबनी में 23-24 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोक गायन, भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, नवाचार एवं विज्ञान विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शिवानी कुमारी की इस उपलब्धि पर उन्हें मधेपुरा डीएम अभिषेक रंजन, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी, डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी, डॉ. शांति यादव, संगीत शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल, गायक सुनीत साना सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि के साथ शिवानी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर मधेपुरा जिले...