अररिया, अप्रैल 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा और खेलकूद क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान देती रही कविता खान के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर है। नेपाल के स्वतंत्र भंसार प्रतिनिधि संगठन के अध्यक्ष नवल प्रसाद उपाध्याय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कविता खान के निधन पर शोक व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कविता खान जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खोना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षा और खेलकूद क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह हमेशा याद किया जाएगा। अध्यक्ष उपाध्याय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दु:खद घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति मिलने की कामना की है। उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति देने की कामना की।

हिंदी हिन्द...