कविता, शायरी संग मना मजदूर दिवस
लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब की ओर से मजूदर दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विकासदीप छितवापुर में हुए समारोह में वासिफ फारूकी की अध्यक्षता और मुकुल महान के संचालन मे राम प्रकाश बेखुद, संजय मिश्रा शौक, नदीम फारुख ,मोहम्मद अली साहिल, शकील गयावी, मोईन अल्वी, डॉ प्रवीण राही, अभिश्रेष्ठ तिवारी, डॉ सुधा मिश्रा, डॉ सरला शर्मा, शिवांश पाण्डे ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया थीं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मंजू श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविन्द नारायण शुक्ला, मुरलीधर आहूजा , रिजवान खान ,रंगनाथ तिवारी, अभिषेक मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.