फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा वेंडिंग जोन की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन इस कवायद के अधर में होने के कारण शहरियों को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। शादीपुर में शुरू कराया गया निर्माण कार्य न्यायालय से स्टे मिलने के बाद रुक गया नतीजतन अन्य स्थानों पर भी आगे की कार्रवाई ठप पड़ी हुई है। शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या और फुटपाथों पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के कब्जे से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों के किनारे अस्थायी दुकानों के जमावड़े से आए दिन जाम लग रहा है। हालत यह है कि प्रमुख बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। पूर्व में नगर पालिका ने शादीपुर स...