अमरोहा, मई 3 -- जिले की 25 गोशालाओं में संरक्षित पांच हजार से अधिक गोवंशीय पशुओं के लिए अब हरे चारे का संकट नहीं रहेगा। चारे के इंतजाम संग किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत किसान सीधे हरे चारे की आपूर्ति गोशालाओं को कर सकेंगे। पशुपालन विभाग ने इसको लेकर किसानों संग अनुबंध प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के लिए नियमित रूप से हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। पशुपालन विभाग के अनुसार किसानों को हरे चारे की आपूर्ति के बदले तीन रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक गोशाला में प्रति मवेशी प्रतिदिन तीन से पांच किलो हरा चारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इच्छुक किसानों का पंजीकरण कर उन्हें नजदीकी गोशालाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि आप...