एटा, जून 8 -- मोहल्ला चक निवासियों ने समस्या का समाधान कराने के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि मोहल्ला चक में नगर के मोहल्ला काजी कबाड़े का व्यापार कर रहे हैं। इससे नालियां चौक होती हैं। पानी का निकासी ना होने के कारण गंदगी से लोग परेशान रहते है। उनके कबाड़े का सामान नाले नालियों में फैला हुआ है। इससे नाले नालियों में गंदगी भरी हुई है। गंदगी होने से आस पास के लोग नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर बने हुए हैं। जबकि सरकार की ओर से देश मे स्वच्छता अभियान का विगुल बजाया जा रहा है। मोहल्ला चक में गन्दगी होने की समस्या बनी हुई है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कबाड़ा व्यापारी से अनेकों बार इस बारे में कहा गया है, लेकिन वो लोगों की समस्या को अनदेखी करते हुए मनमानी करने में लगे हुए है। आसपास के लोगों ने एक जुट होकर समस्या क...