नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के तुगलकाबाद जंक्शन केबिन और पलवल सेक्शन पर लगे स्वदेशी कवच प्रणाली (ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) को शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने इस सेक्शन पर कवच प्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कवच प्रणाली से जुड़े पांच लाइव डेमो किए गए और उनमें यह सफल रहा। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि चार लाइन वाले इस सेक्शन (35 किमी) में 152 किलोमीटर मेन लाइन ट्रैक हैं। इस कॉरिडोर के पूरे हिस्से में कवच प्रणाली लगाई है, जिसके अंतर्गत प्रमुख स्टेशन यार्ड, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम वाली दो मेन लाइनें और एब्सोल्यूट ब्लॉक सिग्नलिंग वाली दो लाइनें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लोको पायलट ने रेड सिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.