प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में निर्धारित 509 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित 15143 सीटों के लिए राजकीय, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय एवं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्यनरत 174662 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग नई दिल्ली की ओर से सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। अलीगढ़ में 9402 विद्यार्थियों के लिए 30, कौशांबी में 6959 छात्र-छात्राओं के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 11 केंद्रों पर एक नवंबर को...