नई दिल्ली, अगस्त 1 -- हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। सावन महीने में पड़ने वाली इस चतुर्थी को गजानन संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से बप्पा की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस साल सावन की संकष्टी चतुर्थी 2 अगस्त को मनाई जाएगी।सावन संकष्टी चतुर्थी की सही तिथि दिक्र पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 1 अगस्त की रात 11:07 बजे शुरू होगी। यह तिथि 2 अगस्त को दिन में 11:15 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को ध्यान में रखते हुए व्रत 2 अगस्त को ही रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जो लोग नियमित रूप से संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखते हैं उन्ह...