महाराजगंज, दिसम्बर 12 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा को सकुशल पूरा कराने के लिए गुरूवार को नवोदय विद्यालय में अभिन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, बीएसए रिद्धी पांडेय व प्राचार्य राकेश कुमार राय, परीक्षा प्रभारी अरविंद कुमार ने परीक्षा को सुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से पूरा कराने की तैयारियों की जानकारी दी। अभिन्यास कार्यक्रम में केंद्राध्यक्ष शामिल रहे। इस दौरान नवोदय के प्राचार्य राकेश कुमार राय ने बताया कि जिले में13 दिसंबर 2025 को 13 केद्रों पर होगी। इसमें 6254 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक पाली में सुबह 11:30बजे से दोपहर 1:30बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा को सकुशल पूर...