आगरा, जनवरी 22 -- यूपी की कई पुलिस लाइन में 23 जनवरी को शाम छह बजे ब्लैक आउट मॉकड्रिल होगी। तेज आवाज में सायरन बजेगा। बिजली भी कटेगी। ये मॉक ड्रिल स्थल के आसपास के क्षेत्र को प्रभावित करेगी। इसलिए लगभग 10 मिनट तक कोई परेशान न हो। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। शासन ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल के निर्देश दिए हैं। इसी को देखते हुए बुधवार को आगरा में एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने नागरिक सुरक्षा से संबंधित बैठक की। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल में डीडीएमए, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, टोरंट पॉवर, शिक्षा, लोक निर्माण, परिवहन विभागों की सहभागिता रहेगी। मॉक ड्रिल स्थल पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा हवाई हमले से बचाव का सायरन (ऊंची-नीची आवाज में) बजाया जायेगा। सायरन बजते ही टोरंट द्वारा मॉकड्रिल के आस-पास के क्ष...