रामपुर, अप्रैल 25 -- पुलिस लाइन में प्रशिक्षण हासिल कर रहे रिक्रूट्स का अब सपना पूरा होने वाला है। इन डोर व आउट डोर परीक्षा संपन्न होने के बाद अब वह दिन आने वाला है, जिसका हर किसी प्रशिक्षण हासिल करने वालों का सपना होता है। यानि की 26 अप्रैल को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस परेड के बाद प्रशिक्षण हासिल कर चुके रिक्रूट्स को नई तैनाती दी जाएगी। शुक्रवार को पासिंग आउट परेड का रिहर्सल हुआ। एसपी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। लंबे समय से पुलिस लाइन में रिक्रूट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब एक माह पहले प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इनडोर व आउटडोर परीक्षाएं भी हुई थीं। यह भी पढ़ें- रिक्रूट्स की पासिंग आउट परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, एसपी ने किया निरीक्षण वहीं प्रशिक्षण के दौरान समय-समय पर एसपी व एएसपी ने परेड का निरीक...