कल होगी निगम की अहम बैठक
गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की छठी सामान्य बैठक आगामी सोमवार, 11 मई को आयोजित होगी। शहर के भविष्य की रूपरेखा तय करने वाली यह बैठक सुबह 11 बजे सेक्टर-18 स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के विशाल सम्मेलन कक्ष में होगी। नगर निगम की महापौर राज रानी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्षदों द्वारा रखे एजेंडों को शामिल किया जाएगा। बैठक में संपत्तिकर का भुगतान नहीं करने वाली 11 संपत्तियों की नीलामी का भी प्रस्ताव रखा गया है। बैठक में रखे जाने वाले एजेंडे में शहर में अवैध पानी कनेक्शन के कारण हो रहे भारी जल और राजस्व नुकसान को रोकने के लिए एक नई और प्रभावी नीति लाई जा रही है। इस योजना के तहत, अवैध कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें वैध बनाने वाले निगम के अधिकृत प्लंबरों को प्रति कनेक्शन एक हजार रुपये का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.