बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर। कारोबारी खालिद प्रकरण से जुड़े तालिब बंधुओं की जमानत अर्जी पर बुधवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक मई को जिला जज की अदालत में होगी। तब तक तालिब, खालिद और आबिद को जेल में ही रहना होगा। गौरतलब है कि एक अप्रैल को बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में चुंगी पर आरा मशीन की जांच के दौरान पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने तीन कारोबारी भाइयों तालिब, खालिद और आबिद को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था。 यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर कब्जा मामले में तालिब का न्यायिक रिमांड मंजूर घटना की जानकारी घटना के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना के दौरान जांच अधिकारी ने...