रुद्रपुर, जून 10 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 12 जून को सुबह 10 बजे से अंग्रेजी विभाग में आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में प्रतिभाग सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से परीक्षा स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : 12 तक बीएड द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा यह भी पढ़ें- मिशन एडमिशन:: संत जेवियर्स कॉलेज की प्रवेश परीक्षा 16 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...