मुरादाबाद, मई 15 -- नगर के मोहल्ला ठाकुरान स्थित डॉक्टर नफीस अहमद के आवास पर एक मुशायरे का आयोजन आने वाली 17 मई को किया जाएगा, जिसमें दूर दराज से शौरा हजरात शिरकत करेंगे। उर्दू अदब से ताल्लुक रखने वाले शायर डॉक्टर नफीस अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई दिन रविवार की रात्रि 9:00 बजे मुशायरा का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से संभल से डॉक्टर मुनव्वर ताबिश और नौशाद अंगर इनके अलावा कुंदरकी से राशिद राहत तशरीफ ला रहे हैं, इनके अलावा और भी शायर आ रहे हैं, उन्होंने मुशायरे से दिलचस्पी रखने वालों लोगों को आमंत्रित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...