मैनपुरी, जनवरी 31 -- नवीगंज, जासमई, कैथोली, ऊंचा तिराहा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। 13.60 किमी. लंबे इस मार्ग के निर्माण में 2243.94 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए सरकार की ओर से पहले चरण में 224.39 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। दो फरवरी को काम शुरू करने के लिए शिलान्यास होगा। पूर्व आबकारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव दिया था जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूर कर लिया। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता लोनिवि की ओर से मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में बजट जारी होने के निर्देश स्थानीय विभाग को दिए गए हैं। 22 करोड़ 94 लाख 37 हजार रुपये की लागत से इस मार...