नई दिल्ली, मई 1 -- आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को होने वाला है। भारतीय महिला चयन समिति शनिवार को आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम चुनने के लिए मुंबई में बैठक करेगी। टीम का ऐलान करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, चेयरपर्सन अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया उपस्थित रहेंगे। महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड में 12 जून से 2 मई के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम शनिवार को टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी। वनडे विश्व कप 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम से टी20 विश्व कप में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन करने के साथ कमेटी इंग्...