कल हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने आएगा राजकीय हेलीकॉप्टर
झांसी, अगस्त 18 -- झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए राजकीय हेलीकॉप्टर से 20 अगस्त को झांसी में चार जगहों पर कांवड़ यात्रियों पर फूलों की बारिश की जाएगी। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति इस भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन करेगी, जिसकी शुरुआत ओरछा धाम से होगी और समापन झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर पर होगा। मंगलवार को झांसी के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने आयोजन के बारे में जानकारी दी। संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि समिति द्वारा दस वर्षों से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में लगभग 5 हजार यात्री शामिल होते हैं और 22 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय करते हैं। यात्रा की अगुवाई 101 दिव्यांगजन करेंगे, जिनके हाथों में भगवा ध्वज होगा। भगवान शिव के भक्त अघोरी रूप में या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.