लखनऊ, जनवरी 7 -- हाईडिल चौराहा से गौरी बाजार तक सर्विस रोड का कार्य गुरुवार की सुबह 08:00 बजे से किया जाना है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि ऐसे में सुरक्षा के कारणों से ट्रैफिक को धीरे -धीरे चलाकर कार्य करना पड़ेगा। लिहाजा, जहां तक संभव हो सके, वाहन चालक उक्त मार्ग का प्रयोग करने से बचें। अति आवश्यक होने पर ही उधर से जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...