नोएडा, अप्रैल 13 -- NCR Workers Protest: दिल्ली NCR के नोएडा में सैलरी बढ़ाने से जुड़ी मांगों को लेकर मजदूरों ने आगजनी और पत्थरबाजी की। सड़क पर उतरे मजदूरों ने न केवल नोएडा में बल्कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और पलवल जैसी जगहों पर भी बवाल माचाया। सोमवार 13 अप्रैल को हुए इन हिंसक प्रदर्शनों से ठीक एक दिन पहले नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने मजदूरों की सैलरी, बोनस, ओवरटाइम जैसे मुद्दों पर 7 निर्देश जारी किए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कंपनी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान देनें का निर्देश दिया था। मगर इसके बावजूद आज हिंसा भड़की। आइए समझते हैं पूरी कहानी।नोएडा में क्यों भड़के मजदूर? डीएम सीएम के निर्देशों से पहले जानिए ये मजदूर आज आंदोलन क्यों कर रहे हैं? इन लोगों की आखिर क्या मांगें हैं? विरोध कर रहे ज्यादातर मजदूरों ने कहा है कि वे महीने में...