नई दिल्ली, अगस्त 18 -- ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह ज्ञान, भाग्य और धन के कारक हैं। जब भी गुरु राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो हर एक राशि पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस वक्त गुरु पुष्य नक्षत्र में हैं। इस नक्षत्र के ग्रह स्वामी शनि हैं। कल यानी 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर गुरु अपनी चाल बदलेंगे। अब गुरु अश्लेषा नक्षत्र में जाने के लिए तैयार हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस परिवर्तन का सकारात्मक असर चार राशियों पर पड़ेगा। अश्लेषा नक्षत्र में गुरु 31 अक्टूबर तक रहेंगे। यानी कल से कुल 74 दिन तक लाभ पाने राशियों के हालात सुधरते दिखेंगे। नीचे जानें आखिर ये राशियां कौन सी हैं और इन्हें गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किस तरह से लाभ मिलने वाला है?गुरु नक्षत्र परिवर्तन से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ-मेष राशि गुरु के नक्षत्र ब...