कल से 30 जून तक 1.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
कोडरमा, जून 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में कल से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर पांच वर्ष तक के 1,56,732 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले भर में 908 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 1,817 वैक्सीनेटर और 102 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो अभियान की निगरानी एवं संचालन करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून को निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को खुराक देंगे, जो पहले दिन बूथ तक नहीं पहुंच पाए होंगे। यह भी पढ़ें- 2.22 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा सिविल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.