वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएस कनौजिया ने कहा कि खसरा-रूबेला (एमआर) उन्मूलन के लिए जिले में 16 फरवरी से टीकाकरण अभियान चलेगा। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में 3.16 लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा। दुर्गाकुंड स्थित सीएमओ कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि खसरा एक अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है, जो तेज बुखार, दाने, निमोनिया, डायरिया एवं कुपोषण जैसी जटिलताओं के साथ गंभीर स्थिति में मृत्यु का कारण भी बन सकता है। वहीं रूबेला संक्रमण गर्भवती महिलाओं में होने पर भ्रूण में जन्मजात विकृतियां उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने कहा कि 9 माह से 12 माह तथा 16 माह से 24 माह तक के बच्चों को एमआर टीका लगाया जाता है। विशेष अभियान के तहत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सरकारी, गैर-सरकारी एवं मदरसों सहित सभी विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.