कल से 27 जून तक चलेगा मॉर्निंग कोर्ट
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए 25 मई से 27 जून तक कोर्ट की कार्यवाही मॉर्निंग चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार कोर्ट की कार्यवाही सुबह सात बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। इसमें 9.30 से दस बजे तक टिफिन अवकाश होगा। फिर दस बजे से 12.30 बजे तक कोर्ट चलेगा। कोर्ट का कार्यालय सुबह 6.30 बजे खुलेगा और दोपहर एक बजे बंद होगा।हीटवेव को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन व एडवोकेट्स एसोसिएशन ने शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह को संयुक्त आवेदन सौंपा गया था। इसमें कोर्ट की कार्यवाही मॉर्निंग करने का आग्रह किया गया था। पूर्व में दिए गए हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों अधिवक्ता संघों के आवेदन को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मॉर्निंग कोर्ट के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.