मेरठ, मई 12 -- सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में डायट द्वारा डीएलएड की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 मई से 15 मई तक चलेगी और चर्तुथ सेमेस्टर की 18 से 20 मई तक चलेगी। बैठक में डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा में कुल 8770 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 20 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्रतिदिन की परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का विवरण डायट को उपलब्ध कराना होगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र सम्बन्धित प्राचार्य, डायट के माध्यम से प्राप्त कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 13 मई से शुरू होंगी डीएलएड परीक्षाएं बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित न कराया जाए। परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.