भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में दो से नौ फरवरी के बीच इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 97 केंद्रों पर होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्रों की सूची फाइनल कर दिया है। उधर, शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि 20 से कम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी वाले विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया गया है। परीक्षा कराने के लिए आज यानि एक फरवरी तक परीक्षक भी जिले में आएंगे। जिले में 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा होगी। उसके पहले प्रायोगिक परीक्षा कराई जानी है। पहले चरण में पश्चिम यूपी के जिले में परीक्षा चल रही है जबकि दूसरे चरण में भदोही समेत पूर्वांचल के दूसरे जिले में परीक्षाएं होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा के लिए 97 विद्यालयों को केंद्र बनाया है। विज...