कल से 12 केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा
देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कल यानी सोमवार से जिले के 12 केंद्रों पर शुरू होगी। 8, 9 व 10 जून को होने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी बड़े पैमाने पर की गई है। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही अन्य अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार प्रशासन के साथ ही पुलिस के अधिकारी भी लगे हुए हैं। एक दिन पहले डीआईजी एस चनप्पा देवरिया पहुंचे और पुलिस भर्ती की तैयारियों का समीक्षा की। यह भी पढ़ें- खाकी की सख्त निगहबानी में होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.