अंबेडकर नगर, सितम्बर 9 -- अम्बेडकरनगर। सितंबर माह के खाद्यान्न का वितरण कल गुरुवार से होगा। सभी उचित दर विक्रेताओं द्वारा ई-वेइंग लिंक्ड ई-पास मशीनों के जरिए राशन का वितरण करेंगे। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 21 किलोग्राम चावल समेत कुल 35 किलोग्राम राशन दिया जाता है। जबकि पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल का वितरण किया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को द्वितीय त्रैमास जुलाई से सितंबर के सापेक्ष तीन किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये की दर से 54 रुपये में वितरण करने का निर्देश मिला है। बताया कि आगामी 25 सितंबर तक राशन का वितरण कोटे पर होगा। यह भी पढ़ें- 10 सितंबर से शुरू होगा राशन वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...