बक्सर, जून 20 -- पेज पांच के लिए --- सुविधा पहले आओ एवं पहले पाओ के आधार पर होगा बीज का वितरण रबी फसल की बुआई के लिए किसान खेतों की कर रहे हैं जुताई डुमरांव, निज संवाददाता। अनुदानित दर पर बीज वितरण का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रखंड कार्यालय से बीज गोदाम तक पहुंच चुका है और रविवार से उसका वितरण भी शुरू किया जाएगा। बीज का वितरण 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

किसानों की तैयारी रबी फसल की बुआई को लेकर किसान पहले ही खेतों की जुतायी कर तैयारियां पूरी कर चुके हैं। ऐसे में अनुदानित बीज उपलब्ध होने से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को कई किसान प्रखंड किसान भवन पहुंचकर बीज उपलब्धता की जानकारी लेते रहे। बीज आने की सूचना मिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। अनुदानित दर...