नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Transit Sun in Cancer Rashifal Surya Gochar, Kark sankranti : हर महीने सूर्य गोचर करते हैं। सूर्य के राशि बदलने को ही संक्रांति के नाम से जाना जाता है। कल के दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने को ही कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। मकर संक्रांति की तरह ही कर्क संक्रांति का भी धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है। इसी दिन से ग्रहों के राजा सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं, जिसका अर्थ है सूर्य उत्तर से दक्षिण दिशा की यात्रा आरंभ करते हैं। सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। सूर्य लगभग एक महीने के लिए कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं। इस दौरान कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है तो कुछ काम अशुभ भी माने जात...