कल से सदर अस्पताल में शुरू होगी स्वाइन फ्लू की जांच
रांची, सितम्बर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों और इसके लक्षण वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल में गुरुवार से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू होगी। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए आवश्यक किट की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली है। अब तक किट उपलब्ध नहीं होने के कारण संदिग्ध मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश ने बताया कि अस्पताल में गुरुवार से स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में मरीज स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- सालभर में हुई सिर्फ तीन जांच, अब 200 नई किट की मांग ऐसे मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसी शिकायतें देखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.