कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल तक और दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल के बीच चलाया जाएगा। डेंगू एवं मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फील्ड मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कोई भी एमओआईसी अपना मुख्यालय न छोड़े और अपने क्षेत्र में अभियान की निगरानी पूरी जिम्मेदारी से करें। स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रचार सामग्री और विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर प्रचार-प्रसार किया जाए। अभियान में सहयोग न करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नोटिस जारी करने जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिया। सं...