नई दिल्ली, जनवरी 27 -- राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। पहले दिन अभिभाषण के बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसके पश्चात सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इसी दिन कार्य सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें पूरे सत्र के दौरान होने वाले विधायी और वित्तीय कार्यों का विस्तृत कार्यक्रम तय किया जाएगा। इस बार विधानसभा का बजट सत्र दो चरणों में चलाने की योजना बनाई गई है। पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर लगभग 28 फरवरी तक चल सकता है, जिसमें करीब 20 बैठकें होने की संभावना है। राज्यपाल के अभिभाषण पर 3 से 4 दिन तक चर्चा प्रस्तावित है। चर्चा के बाद सरकार अपना जवाब देगी। इसके पश्चात लगभग एक सप्ताह का अवकाश प्रस्तावित किया जा सकता है। अवकाश के बाद बजट और व...