मेरठ, मई 12 -- नौंचदी मेला बुधवार से शुरू हो जाएगा। जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह शाम 6:00 बजे मेले का विधिवत शुभारंभ करने पहुंचेंगे। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में अधिकतर दुकानें पहुंच गई हैं। लाइटिंग कार्य तेजी से कराया जा रहा है। झूले आदि भी लग गए हैं। इस बार का मेला कई मायनों में अलग होने जा रहा है। मेले में गोल्फ कार्ट (इलेक्ट्रिक वाहन) सेवा पहली बार लाई जा रही है। गोल्फ कार्ट छोटे बच्चों और बुजुर्गों को निशुल्क मेला भ्रमण कराएंगी। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार शाम बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले वे खुद शाम 4:00 बजे मेला स्थल का निरीक्षण करेंगे।

टूटी सड़क ठीक कराने की मांग नौचंदी मेला दुकानदार एसोसिएशन मेरठ ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने ...