इटावा औरैया, जून 22 -- उदी। चम्बल पुल की रिपेयरिंग मरम्मत का काम बुधवार से शुरू हो पाएगा। इसके लिए जरूरी आवश्यक सामान सोमवार को लाया गया है। मंगलवार को कुछ और सामान आएगा। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण चंबल पुल पर शनिवार की देर रात से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। म.प्र.हाईवेज परियोजना के विभागीय प्रबंधक अशोक मिश्रा ने सोमवार शाम बताया कि रविवार को जिस तकनीकी टीम ने पुल की जांच के बाद जरूरी सामान की सूची दी गई थी। उन पुर्जों व सामान में से अधिकांश सोमवार को पहुंच गया है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मंगलवार शाम तक आ जाएगी। यह भी पढ़ें- चंबल पुल बंद, भारी वाहनों को लगेगा 40 किमी का चक्कर बुधवार से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने अनुमान व्यक्त किया कि पुल के ठीक होने में 10 से 12 दिन का समय लग सकता है। जिल...