संतकबीरनगर, मई 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के शिवालयों में कल से शुरू हो रहे अधिक मास में पूजन अर्चन होगा। लोग मंदिरों में पूजन अर्चन करेंगे। बाबा कंकड़ेश्वर नाथ मन्दिर पौली में अधिक मास की महिमा का बयान करते हुए आचार्य वशिष्ठ मुनि चतुर्वेदी ने बताया कि सनातन धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व है। इसे पुरुषोत्तम मास व मलमास के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों इसकी महिमा अत्यंत महान बताई गई है। इस माह अपने आराध्य देव का पूजन व जप करें। अधिक मास में शिवालयों में पूजन-अर्चन व अनुष्ठानों का आयोजन होगा। इस माह मे ईश्वर उपासना से सुख समृद्धि मिलती है। यह भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: कल 17 मई से शुरू हो जाएगा अधिकमास, भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप पुरुषोत्तम मास में दिलाएगा शुभ फलअधिक मास का महत्व उन्होंने बताया कि भ...