नई दिल्ली, मई 28 -- ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध को राजकुमार कहा जाता है। 29 मई यानी कल बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, कारोबार और सोच-विचार का कारक ग्रह कहा जाता है। मिथुन राशि के स्वामी भी बुध ही हैं। बुध का अपनी ही राशि में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा तो कुछ राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी।आइए जानते हैं, किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान- मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का मिथुन राशि में प्रवेश करना बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस समय आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपको बॅास से तारीफ भी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। माता पिता क...