नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Mercury Transit: 17 जनवरी 2026 को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि में बुध का गोचर आमतौर पर शुभ माना जाता है, लेकिन इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा। इस गोचर से कुछ राशियों को करियर, पैसा और पढ़ाई में जबरदस्त फायदा मिल सकता है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, बातचीत, सोचने-समझने की क्षमता, लेखन, व्यापार और फैसले लेने का कारक माना जाता है। मकर राशि में बुध के प्रवेश से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, मकर राशि में बुध के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। बो...